अतुल कुमार श्रीवास्तव को आलापुर थाने की कमान

  • राकेश कुमार को कटका, सुनील पांडेय को बसखारी थाने की जिम्मेदारी
  • स्वाट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी को अहिरौली थाने का प्रभार मिला
  • कई एसआई और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

अम्बेडकरनगर: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार देर रात बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में तीन थानाध्यक्ष समेत कुल 17 इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में भीटी से इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव को आलापुर थाने की कमान सौंपी गई है।

आलापुर, कटका, बसखारी, अहिरौली में प्रमुख तैनातियां

राकेश कुमार को आलापुर से कटका थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बसखारी के अपराध एवं विवेचना प्रभारी संजय पांडेय को सर्विलांस प्रभारी नियुक्त किया गया है। अहिरौली थाने के प्रभारी सुनील कुमार पांडेय को अब बसखारी थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं, यहां तैनात रहे संत कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद पुलिस लाइन में स्थानांतरण किया गया है।

अहम पदों पर बदलाव, नई जिम्मेदारियां मिलीं

स्वाट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी को अहिरौली थाने का प्रभारी बनाया गया है। जलालपुर में तैनात एसआई प्रफुल्ल यादव को जैतपुर एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह को रफीगंज चौकी की जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक जैद अहमद को एसएसआई जलालपुर के रूप में पदस्थ किया गया है।

अन्य थानों में भी हुआ फेरबदल

टांडा में तैनात महिला उपनिरीक्षक वंदना मौर्य को बसखारी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को राजेसुल्तानपुर, और सीताराम को कटक थाने में नई तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी को हंसवर, प्रकाश कुमार को सम्मनपुर, संजय कुमार को जैतपुर, तथा हयातगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय को सम्मनपुर थाने में तैनात किया गया है।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading