
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम और पुलिस बल द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
थाना बेवाना क्षेत्र में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।थाना टांडा में छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। थाना अलीगंज में महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। थाना सम्मनपुर में 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 1930 और 101 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।थाना अहिरौली क्षेत्र में भी महिलाओं को सुरक्षा उपायों और योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि छेड़छाड़, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जाए। साथ ही किसी भी घटना की सूचना बिना देरी पुलिस को देने की अपील की गई।









