आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइलट ट्रैक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइलट ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी की लेकर चर्चा में है। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइलट ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म के इस पहले गाने को फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भांगड़ा-आशिकी=मनु-मानवी। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइलट ट्रैक हुआ रिलीज। फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।”

इस गाने में आयुष्मान के साथ वाणी कपूर जमकर डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने को सचिन-जिगर, जस्सी सिद्धू और आईपी सिंह ने अपनी आवाज से दी है।

गौरतलब है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान एक क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *