सस्ते जेनरेटर का झांसा देकर बलिया BJP नेता और साथी की राजस्थान में हत्या

  • भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और साथी विकास की मौत
  • मृतक के भाई IRS अधिकारी ने दिल्ली में दर्ज कराई FIR
  • पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर शाहजहांपुर से शव बरामद किए

बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (55) और उनके साथी मिस्त्री विकास कुमार की राजस्थान में हत्या कर दी गई। ठगों ने सस्ता जेनरेटर देने का झांसा देकर दोनों को बुलाया और रुपए लूटने के बाद हत्या कर शव अलग-अलग कुओं में फेंक दिए।

अशोक सिंह बलिया के अघैला गांव के रहने वाले थे। उनके एक भाई IRS और दूसरे PCS अधिकारी हैं। 18 सितंबर को अशोक सिंह अपने साथी विकास कुमार के साथ बलिया से राजस्थान गए थे। अगले दिन फोन बंद होने पर परिवार ने चिंता जताई। 21 सितंबर को IRS भाई ने दिल्ली में FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर राजस्थान के शाहजहांपुर से दोनों के शव बरामद किए। शव मिलने के बाद मंगलवार को परिवार भाजपा नेता अशोक सिंह के शव को लखनऊ लेकर पहुंचा और गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। साथी विकास कुमार का अंतिम संस्कार बलिया में होगा।

अशोक सिंह दशरथ बजाज एजेंसी के संचालक थे, जो उनके पिता के नाम पर थी। उनके भाई निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अशोक सिंह को जेनरेटर की जरूरत थी। ऑनलाइन सस्ते दाम मिलने के बाद साइबर ठगों के झांसे में आकर बिना परिवार को बताए जयपुर चले गए।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading