बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

भारत की तरफ से प्रतिनिधि

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष) और विक्रम मिस्री (विदेश सचिव) शामिल होंगे।

पीएम मोदी नहीं होंगे उपस्थित

17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यस्त रहेंगे, इसलिए वे ढाका नहीं जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का नया स्थल

परंपरा से अलग, इस बार समारोह नेशनल पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स, ढाका के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button