महिला से दुष्कर्म के आरोप में दरोगा सस्पेंड

शादी और नौकरी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पीड़िता ने फोटो-वीडियो सौंपे

  • हिला ने शादी का झांसा देने का लगाया आरोप
  • गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का भी आरोप
  • एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित

बरेली में 58 वर्षीय दरोगा नरेश बाबू पर एक 35 वर्षीय महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति से विवाद के बाद शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर दरोगा ने मदद का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गया।

पीड़िता के अनुसार, दरोगा ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। वर्ष 2026 में गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया। बाद में जब महिला ने पत्नी का दर्जा मांगा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और दरोगा ने उससे दूरी बना ली।

महिला का कहना है कि वह अनाथ है और इसी वजह से उसने दरोगा पर भरोसा किया, लेकिन उसके अकेलेपन का फायदा उठाया गया। एक साल तक साथ रहने के बाद दरोगा ने उसे छोड़ दिया।

महिला की शिकायत पर 7 जुलाई को एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया। 8 जुलाई को पीड़िता ने एसपी साउथ अंशिका वर्मा के कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए और साक्ष्य के तौर पर फोटो व वीडियो भी पुलिस को सौंपे। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button