एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग- भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

  • भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
  • घटना के समय एल्विश बाहर, मां और केयरटेकर घर में मौजूद
  • पुलिस को मौके पर मिले 12 से ज्यादा गोलियों के निशान

गुरुग्राम | 17 अगस्त की सुबह बिग बॉस OTT विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। रविवार सुबह करीब 6 बजे हेलमेट और मास्क पहने तीन बदमाशों ने बाइक से आकर एल्विश के घर पर 24 राउंड गोलियां चलाईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

गोलियां बालकनी, दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों पर लगीं। घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। घर के अंदर उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर थे, जो बाल-बाल बच गए।

गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घर पर 12 से ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। जिस तरह से फायरिंग की गई है, उससे हमलावरों के प्रोफेशनल शूटर होने का शक जताया जा रहा है।

भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी धमकी

इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने पोस्ट डालकर लिखा—
“एल्विश ने बैटिंग ऐप का प्रमोशन करके कई घर बर्बाद किए। आज जो गोली चली, वह हमारी तरफ से वॉर्निंग है। जो भी सट्टे का प्रमोशन करेगा, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है।”

पुलिस जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया—
“यह वारदात सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में हुई। एल्विश इस घर के सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं। घटना ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को टारगेट करके की गई। एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।”

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading