BHEL के तगड़े नतीजे: चौथी तिमाही में मुनाफा 156% उछला

रेवेन्यू में 37% की बढ़त, पूरे वित्त वर्ष में प्रॉफिट 200% बढ़कर 1,600 करोड़ पार

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 504.45 करोड़ रुपए था।

कंपनी के रेवेन्यू में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। जनवरी-मार्च तिमाही में BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310.37 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8,993.37 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए ₹1.40 प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। ये नतीजे 4 मई को जारी किए गए, जिससे निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है।

अगर पूरे वित्त वर्ष के प्रदर्शन पर नजर डालें तो BHEL का कुल मुनाफा 200% बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 533.90 करोड़ रुपए था। वहीं, पूरे साल का रेवेन्यू 19% बढ़कर 33,782.18 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 28,339.48 करोड़ रुपए था।

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और सरकारी प्रोजेक्ट्स के चलते कंपनी की ग्रोथ आगे भी जारी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button