
अंबेडकरनगर – जनपद में संत बाबा गोविंद साहब धाम के पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। MLC हरिओम पांडेय ने परियोजना के सफल और समयबद्ध संपन्न होने की कामना की।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को परियोजना के महत्व और पर्यटन क्षेत्र में विकास के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इससे न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता और पत्रकार ज्योतिंद्र नाथ तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, वरिष्ठ नेता प्रकाश गुप्ता, राहुल उपाध्याय, मेला अध्यक्ष भोमेंद्र सिंह पप्पू, अहिरौली गोविंद साहब के प्रधान संतोष कुमार निषाद, भगवानपुर मंझरिया के प्रधान राजेंद्र प्रसाद निषाद और नेवरी प्रधान अबूजर फारूकी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने परियोजना के शीघ्र पूरा होने और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं प्रकट की। प्रशासन ने भी बताया कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का प्रबंध किया जाएगा।









