बीएचयू का 111वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने 111वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों और झांकियों के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और आधुनिक शिक्षा का संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कुल 31 झांकियां निकाली गईं, जिनमें बीएचयू का कल, आज और भविष्य दिखाया गया।

संस्कृत विभाग की झांकी में भारतीय परंपरा, वेद और ज्ञान पर प्रकाश डाला गया। वैदिक विज्ञान केंद्र के छात्रों ने वैदिक जल शोधन और गणित पद्धति को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। आईएमएस के छात्रों ने आयुर्वेदिक इलाज की विधि को झांकी में दिखाया।

स्थापना दिवस के मौके पर मां सरस्वती और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की वेशभूषा में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान परिसर में यातायात प्रतिबंध लगाए और तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाई। कुलपति ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *