वाराणसी की दालमंडी में बड़ा एक्शन

वाराणसी। Varanasi के दालमंडी इलाके में रविवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 30 मकानों को तोड़ने का अभियान शुरू किया, जहां मजदूर छेनी-हथौड़ी के साथ बुलडोजर की मदद से भवनों को गिरा रहे हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर गली में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है, साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, प्रशासन के अनुसार जिन मकानों को हटाया जा रहा है उनकी रजिस्ट्री पहले ही कराई जा चुकी है और सभी हिस्सेदारों के खातों में मुआवजे की राशि ट्रांसफर कर दी गई है, ईद के चलते कुछ समय के लिए कार्रवाई रोकी गई थी लेकिन अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है, इससे पहले भी 22 जर्जर मकानों को हटाया जा चुका है, दरअसल दालमंडी गली को एक आधुनिक मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसका शिलान्यास Narendra Modi ने अपने 51वें काशी दौरे के दौरान किया था, इस परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 215.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button