उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण में तबादलों की बड़ी कार्रवाई

  • वर्षों से जमे इंजीनियरों पर कार्रवाई
  • अवर, सहायक और अधिशासी अभियंताओं का तबादला
  • राजधानी से लेकर जिलों तक फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे इंजीनियरों को इधर-उधर किया गया है। शासन के आदेश पर 10 से अधिक अभियंताओं का तबादला किया गया है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अवर अभियंताओं की लिस्ट में कई नाम शामिल

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में तैनात अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी को बरेली विकास प्राधिकरण भेजा गया है, जबकि राकेश कुमार को गोरखपुर में नई जिम्मेदारी मिली है।
रवि प्रकाश को आगरा और सतेन्द्र कुमार को आगरा से लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।
इसी तरह, रितुपाल को गाजियाबाद, शिव कुंवर को रायबरेली और मो. इम्तेयाज अहमद खान को भी गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।
सरोज कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण में नई तैनाती मिली है।

नव-प्रोन्नत अभियंताओं को राजधानी में मिली पोस्टिंग

हाल ही में सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नत पवन कुमार शर्मा को मेरठ से लखनऊ, और संजय वशिष्ठ को प्रयागराज से LDA लाया गया है।
राजेश कुमार यादव (उन्नाव-शुक्लागंज) को भी लखनऊ विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंता के तौर पर भेजा गया है।
निशान्त कुमार (गाजियाबाद) और महेश चंद उप्रेती (हापुड़) को भी राजधानी में नई तैनाती दी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सागर को लखनऊ से गोरखपुर, और संजीव कुमार को मेरठ भेजा गया है। वहीं, सहायक अभियंता अतुल शर्मा को बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Back to top button