नई दिल्ली। बाजार में आज यानी बुधवार, 19 जून को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹686 सस्ता होकर ₹98,768 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह इससे पहले ₹99,454 था, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹2,069 की बड़ी गिरावट हुई है। अब चांदी ₹1,07,343 प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि कल यह ₹1,09,412 पर बंद हुई थी। 18 जून को चांदी का भाव ₹1,09,550 तक गया था, जो इसका ऑल टाइम हाई माना जा रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):
-
दिल्ली: ₹1,01,210
-
मुंबई: ₹1,01,080
-
कोलकाता: ₹1,01,080
-
चेन्नई: ₹1,01,080
-
भोपाल: ₹1,01,110
इस साल सोने में ₹22,606 की तेजी:
जनवरी 2025 में सोना ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹98,768 हो गया है। यानी अब तक इसमें ₹22,606 की बढ़त हो चुकी है। वहीं चांदी भी इसी साल ₹23,083 बढ़ चुकी है।
विशेषज्ञों का अनुमान:
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तनाव और गोल्ड में निवेश की मांग बढ़ने से इस साल सोना ₹1,03,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
ग्राहकों को सलाह:
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाले HUID कोड वाला ही गोल्ड खरीदें, ताकि शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।








