लाल किला धमाके की जांच में बड़ा खुलासा

नई दिल्ल। लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके की जांच में गुरुवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आतंकी 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली और अन्य जगहों पर धमाके करने की साजिश रच रहे थे।

32 कारों में विस्फोटक सामग्री भरने की योजना

आतंकियों ने इस हमले के लिए 32 कारों का इंतजाम किया था, जिनमें ब्रेज़ा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं। इन कारों में बम और विस्फोटक सामग्री रखकर हमला किया जाना था।

जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें बरामद हो चुकी हैं।

10 नवंबर का धमाका रिवेंज अटैक का हिस्सा

10 नवंबर को जिस आई20 कार में धमाका हुआ, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी। इस ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायल लोगों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button