बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में हाई अलर्ट और ट्रैफिक बदलाव

बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में हाई अलर्ट और ट्रैफिक बदलाव

बिहार : बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट का विस्तार पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे शुरू होगा, जहां राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

कैबिनेट विस्तार को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों को ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया है। शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट तक, एयरपोर्ट गोलंबर से पटेल गोलंबर और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा हार्डिंग रोड, आर-ब्लॉक और सिंचाई भवन क्षेत्र में भी सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

राजनीतिक दृष्टि से यह विस्तार काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में Niti sh Kumar ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने नई सरकार की कमान संभाली थी।

शपथ ग्रहण समारोह में Amit Shah, Rajnath Singh और अन्य एनडीए नेताओं के शामिल होने की संभावना है। सहयोगी दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन संतुलन बनाए रखने के लिए कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button