अकबरपुर में 100 से अधिक दुर्गा पंडालों में पहुँचे भाजपा नेता विवेक मौर्य

अकबरपुर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर अकबरपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी अवसर पर भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने पटेल नगर, तहसील क्षेत्र, शहज़ादपुर, चौक, मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, दोस्तपुर रोड, पहितीपुर रोड और नई सड़क समेत विभिन्न मोहल्लों में स्थित 100 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की विधिवत आराधना की।

रामलीला एवं जगराता कार्यक्रमों का किया उद्घाटन

भाजपा नेता विवेक मौर्य ने पंडालों में आयोजित रामलीला एवं जगराता कार्यक्रमों का विधिवत उद्घाटन कर भक्तों से संवाद भी किया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इनसे सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।

हर पंडाल में उन्होंने देवी मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से भरे मंचों पर जाकर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

नगर और देहात में दिखी धार्मिक ऊर्जा

नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगर और देहात क्षेत्र की गलियों में भक्ति गीतों की गूंज रही। जगह-जगह आकर्षक सजावट और रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। विवेक मौर्य के आगमन से आयोजकों और श्रद्धालुओं में अतिरिक्त उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक आयोजनों को बताया सांस्कृतिक धरोहर

विवेक मौर्य ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एकता और लोक परंपरा का भी जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारे का वातावरण बनता है और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading