भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पर आदिवासी जमीन घोटाले का आरोप

कटनी। विजय राघवगढ़ के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक पर 1135 एकड़ जमीन खरीदी घोटाले के आरोप लगे हैं। ये आरोप आदिवासी कांग्रेस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अन्य आदिवासी संगठनों ने लगाए।

बुधवार को बड़ी संख्या में आदिवासी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारी दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि विधायक ने अपने चार कर्मचारियों—नत्थू कोल, प्रहलाद कोल, राकेश सिंह गौड़ और रघुराज सिंह गौड़—के नाम पर डिंडौरी जिले में करीब 1135 एकड़ जमीन खरीदी। इन आदिवासियों के नाम पर जमीन कैसे और कब आई, इसकी जानकारी आदिवासी आयोग ने संबंधित कलेक्टर्स से मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।

शिकायतकर्ता दिव्यांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि ये चारों आदिवासी विधायक के कर्मचारी हैं और शिकायत के बाद से लापता हैं। उन्होंने कटनी एसपी को लिखित शिकायत देकर उनकी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button