आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा का विशेष कार्यक्रम
बूथ स्तर तक होंगे ‘काला अध्याय’ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री करनाल में, प्रदेशाध्यक्ष पंचकूला में रहेंगे
रेवाड़ी। 25 जून 1975 को देश पर लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा बड़े स्तर पर ‘आपातकाल काला अध्याय’ के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी को उस दौर की तानाशाही और लोकतंत्र पर हमले की जानकारी दी जाए।
बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम
भाजपा ने तय किया है कि आपातकाल की जानकारी जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए बूथ स्तर तक विशेष कार्यक्रम कराए जाएंगे। जनसंघ, जनता पार्टी और RSS के संघर्ष को प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदेशभर में वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय
-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 जून को करनाल में रहेंगे।
-
उनके साथ भारत भूषण जुयाल को सहवक्ता की भूमिका दी गई है।
-
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
-
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और दीपक मंगला फरीदाबाद,
-
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत और गार्गी कक्कड़ गुरुग्राम,
-
राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और सुनीता दांगी हांसी में रहेंगे।
27 जिलों के हिसाब से ड्यूटी तय
भाजपा संगठन की दृष्टि से 5 नए जिलों—हांसी, बल्लभगढ़, गोहाना, डबवाली, गुरुग्राम ग्रामीण को मिलाकर कुल 27 जिलों के अनुसार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी जिलों में पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।








