भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर जोर

जलालपुर नगर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन विस्तार के निर्देश

जलालपुर, अंबेडकर नगर। भाजपा नगर मंडल जलालपुर की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को शक्ति केंद्रवार आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर प्रवासी रमाशंकर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर पर मजबूती के बिना चुनावी सफलता संभव नहीं है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही संगठन की गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button