पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

चारबाग स्थित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में आयोजन

कैबिनेट बैठक और बजट सत्र के कारण नहीं पहुंचे सीएम योगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम को किया संबोधित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होना था, लेकिन कैबिनेट बैठक और उसके बाद चल रहे बजट सत्र के कारण वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके।

सीएम योगी की अनुपस्थिति में कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा देखे गए सपनों को उत्तर प्रदेश सरकार लगातार साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद की विचारधारा आज सरकार की नीतियों का आधार है।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button