
अम्बेडकरनगर में सोमवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के आगमन पर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पुलिस बल ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यालय में सुनी गईं जन समस्याएं
आगमन के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था, जमीन विवाद, पारिवारिक मामलों और अन्य शिकायतें सामने आईं। प्रत्येक मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए।









