कानपुर में फर्जी ‘नायब सूबेदार’ गिरफ्तार

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

  • चकेरी पुलिस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई
  • आरोपी खुद को सेना का नायब सूबेदार बताकर करता था ठगी
  • गोरखपुर निवासी युवक ने सैकड़ों युवाओं को बनाया शिकार

कानपुर की चकेरी पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सेना अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को आर्मी में नायब सूबेदार बताकर लोगों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था।

एडीसीपी ईस्ट अंजलि विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सेना के नाम पर रुपए लेकर स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती कराने का झांसा दे रहा है। जांच में सामने आया कि शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव नाम का युवक फर्जी तरीके से खुद को नायब सूबेदार बताकर लोगों को ठग रहा है।

जब इस नाम की जांच की गई तो सेना में ऐसा कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और आरोपी को दिल्ली हाईवे पर नौबस्ता अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान पिपरही गांव निवासी शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना की फर्जी वर्दी, नकली आई कार्ड, कैंटीन कार्ड, कई मुहरें और अन्य कूट रचित दस्तावेज बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button