दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई
आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600 पुलिसकर्मी तैनात
लखनऊ। दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर से कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को कुल 34 मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में करीब 600 पुलिसकर्मी पूरे इलाके में मुस्तैद रहे।
एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि जिन मकानों को पहले चिह्नित किया गया था, उन पर लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ध्वस्तीकरण के दौरान दालमंडी क्षेत्र में प्रवेश न करें ताकि किसी को कोई चोट न लगे।
वहीं, आगजनी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। एसीपी ने साफ किया कि ध्वस्तीकरण कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ध्यान रहे कि दालमंडी क्षेत्र में लगातार चल रही कार्रवाई से स्थानीय लोगों में तनाव और सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। प्रशासन ने कार्रवाई पूरी होने तक इलाके में कड़ी निगरानी रखने का भरोसा दिलाया है।







