फर्जी दस्तावेज़ों से ट्रेलर खरीदकर कटवाया

  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदा गया ट्रेलर टुकड़ों में काटकर बेचा जा रहा था।
  • झारखंड भेजा जा रहा था बचा हुआ केबिन, पुलिस ने ट्रक सहित किया जब्त।
  • आरोपियों में अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के निवासी शामिल।

अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीदे गए ट्रेलर को काटकर उसके पुर्जे चुराकर बेचने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना स्थल से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व 317(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरिया बड़ागांव क्षेत्र में एक मकान के पास ट्रेलर को अवैध रूप से काटा जा चुका है और इसके केबिन सहित अन्य पुर्जे चोरी कर ट्रक के जरिए बाहर भेजे जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महरुआ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
 
भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़े गए तीन आरोपी
पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद तीन व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने बिहार के रोहतास जिले से फर्जी दस्तावेजों के जरिए ट्रेलर (BR24GC7758) खरीदा था और उसे टुकड़ों में काटकर कबाड़ियों को बेच रहे थे।
 
झारखंड भेजा जा रहा था बचा हुआ केबिन
अभियुक्तों ने बताया कि ट्रेलर का बचा हुआ केबिन, 30 टायर और एयर लाइनर एक ट्रक (UP44BT0704) पर लादकर झारखंड के रांची भेजा जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त कर लिया है।
 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading