तरनतारन के लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात

तरनतारन (पंजाब)। पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां स्थित एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर घुसकर सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है, जो लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वहीं आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह, जो तरनतारन का रहने वाला था, उसी कॉलेज में पढ़ाई करता था। पुलिस ने कॉलेज को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा की मां ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज की ओर से उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी बेटी को मामूली चोट लगी है। जब वे कॉलेज पहुंचीं तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार छात्रा की सगाई हो चुकी थी, लेकिन आरोपी युवक उस पर लगातार दबाव बना रहा था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने वेलेंटाइन वीक के दौरान 8 फरवरी को छात्रा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इसी से नाराज होकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

इस बीच घटना से जुड़ा क्लासरूम का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर क्लासरूम में सामान्य माहौल था और पढ़ाई शुरू नहीं हुई थी। छात्र-छात्राएं आपस में बातचीत कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button