कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को बसखारी ब्लॉक के बैरमपुर ग्रामसभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं पूर्वी जोन प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है।

ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेगा नेतृत्व
पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि अभियान के तहत ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा जो ईमानदार, कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़े हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडल अध्यक्षों के चयन में पारदर्शिता बरती जाएगी और ऐसे लोगों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी जो पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने में सक्षम हों।

मंडल और बूथ संरचना को 15 अगस्त तक देना है रूप
बैठक में मौजूद संगठन सृजन अभियान के कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 25 से 30 बूथों पर मंडल का गठन किया जाना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सभी मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक कांग्रेसजन को सहयोग करना होगा।

नेताओं ने की संवाद की अपील
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ‘कप्तान’, निवर्तमान प्रदेश सचिव मो. अनीश खान और पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन से संवाद और परिचर्चा ही संगठन को मजबूती प्रदान कर सकती है।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading