क्या सोने के दाम ₹1 लाख को छू सकते हैं? जानिए विशेषज्ञों का अनुमान!

  • क्या आपके पास सोने और चांदी का सही निवेश है?
  • भारत में सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं और इसका असर आम लोगों पर
  • सोने की खरीदारी के समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

मुंबई।  आज यानी 7 मई को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹605 बढ़कर ₹97,493 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने का दाम ₹96,888 था। इस सप्ताह के पहले तीन दिनों में सोना ₹3,539 महंगा हो चुका है, जबकि 3 मई को यह ₹93,954 प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान ₹279 बढ़ी है, और अब इसका दाम ₹96,133 प्रति किलो हो गया है। पहले यह ₹95,854 प्रति किलो थी। इस सप्ताह अब तक चांदी ₹2,008 महंगी हो चुकी है। 3 मई को यह ₹94,125 प्रति किलो थी।

महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें

  • दिल्ली- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,900, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,150।
  • मुंबई-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
  • कोलकाता- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
  • चेन्नई-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000।
  • भोपाल- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,800, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,050।

सोने की कीमतों में साल 2025 में अब तक ₹21,321 की बढ़ोतरी

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹97,493 प्रति 10 ग्राम हो गई है, यानी अब तक ₹21,321 का इज़ाफा हुआ है। वहीं, चांदी भी ₹10,116 बढ़कर ₹96,133 प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले ₹86,017 प्रति किलो थी।

Related Posts

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1636 अंक टूटा

मुंबई। मुंबई में सोमवार (30 मार्च) को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 1636 अंक (2.22%) गिरकर 71,948 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 488…

Continue reading
10 ग्राम सोना ₹1.46 लाख के पार, चांदी ₹2.28 लाख पहुंची

नई दिल्ली। भारत में सोमवार (30 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस साल सोने…

Continue reading