नारायण फाउंडेशन की सेवा से परीक्षार्थी निश्चिंत

  • मौर्या स्टेट मैरिज लॉन में आवास, भोजन और विश्राम की उत्तम व्यवस्था
  • दिल्ली, जौनपुर, गोरखपुर जैसे जिलों से आए छात्रों को मिला सहयोग
  • विवेक मौर्य के नेतृत्व में सामाजिक सरोकारों की मिसाल

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा में शामिल होने आए प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों के लिए अम्बेडकरनगर में नारायण फाउंडेशन द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने उम्मीदवारों को न सिर्फ राहत दी, बल्कि जिले की छवि को भी मजबूती दी। संस्था के संरक्षक व भाजपा नेता विवेक मौर्य की पहल पर जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, दिल्ली आदि स्थानों से आए 150 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई।

मौर्या स्टेट मैरिज लॉन में हुआ स्वागत
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौर्य नगर, पुंथर टांडा स्थित मौर्या स्टेट मैरिज लॉन को विशेष रूप से तैयार किया गया। परीक्षा से एक दिन पूर्व यहां पहुँचने वाले अभ्यर्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन और शांत विश्राम स्थल उपलब्ध कराया गया। आवागमन के लिए गाड़ियों की भी समुचित व्यवस्था रही।

तनावमुक्त वातावरण बना सफलता की कुंजी
संस्था की ओर से प्रयास यह रहा कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। खाने, ठहरने या परिवहन की चिंता किए बिना अभ्यर्थी पूरे मनोयोग से परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। यह विचार संस्था के सामाजिक सरोकारों की गंभीरता को दर्शाता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading