कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से ए.एस.पी. विद्यापीठ, फखरपुर जलालपुर में स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह परिवार कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधायक अभय कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।

विधायक ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से एक ओवर की गेंदबाजी कराकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अजईपुर और अमौली ग्रामसभा की टीमों के बीच खेला गया। अमौली ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजईपुर की टीम 8 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 79 रन ही बना सकी। इस प्रकार अमौली ने मुकाबला महज 1 रन से जीत लिया।

दूसरे शिफ्ट में बड़ेगांव और फखरपुर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर बड़ेगांव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक रहा।

आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों से खेल भावना बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें खेलों के माध्यम से विकसित करना है। युवा खिलाड़ियों में खासा जोश देखा गया और प्रतियोगिता को पारदर्शी एवं नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।

स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह परिवार कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्सुक हैं और स्थानीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *