
- Prachi Singh ने मामले को गंभीरता से लिया
- मालीपुर थाना को तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश
- पूरे मामले में विधिक कार्रवाई और जांच शुरू
अम्बेडकर नगर में जनसुनवाई के दौरान वाहन विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। फरियादी ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
वाहन लेने के बाद वापस न करने का आरोप
जलालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी सुरेशचन्द्र ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लालातारा निवासी एक व्यक्ति ने जरूरी काम बताकर उनकी गाड़ी मंगवाई थी। काफी समय बीतने के बाद भी वाहन वापस नहीं किया गया।जब वाहन वापस मांगा गया तो आरोप है कि गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई।
एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मालीपुर थाना को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले में विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।









