गुरुग्राम सोसाइटी में गार्ड की पिटाई का मामला

गुरुग्राम। मेफिल्ड गार्डन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सामने आए वीडियो में गार्ड की पिटाई करता दिख रहा व्यक्ति भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और पीड़ित गार्ड की ओर से थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

वीडियो के बावजूद पहचान पर संशय

मामले में वीडियो सामने आने के बावजूद सेक्टर-50 थाना प्रभारी सुखबीर ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की शिकायत पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कार चालक की पहचान की जा रही है और यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी किसी भाजपा नेता का बेटा है या नहीं।

RWA ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

RWA एन ब्लॉक की प्रधान प्रज्ञाश्री ने कहा कि इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर और नाराजगी दोनों हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट के बावजूद अब तक किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं होने से रेजिडेंट्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

RWA का कहना है कि बीते सप्ताह सोसाइटी के पास स्थित एक मॉल के मैनेजर और बाउंसरों ने खुलेआम धमकी दी थी। इस पूरी घटना के वीडियो पुलिस को सौंपे गए थे, लेकिन उस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायत

RWA ने हजारों लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर को ईमेल भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, अब तक न तो मॉल प्रबंधन के खिलाफ कोई कदम उठाया गया है और न ही सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने वाले व्यक्ति पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *