मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘जनता दर्शन’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में पीड़ितों से सुनी उनकी समस्याएँ

अधिकारियों को समयावधि में निस्तारण और फीडबैक लेने के निर्देश

बच्चों को चॉकलेट देकर प्रेरित किया, पढ़ाई और खेल-कूद पर जोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘जनता दर्शन’ आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 60 पीड़ितों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का निस्तारण निश्चित समयावधि में किया जाए और पीड़ितों से फीडबैक लिया जाए।

पीड़ितों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री का फोकस
जनता दर्शन में पीड़ितों ने चोरी की घटनाओं में रिकवरी नहीं होने, जमीन कब्जे और अन्य नागरिक समस्याओं पर शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जांच कर तत्काल कब्जा हटाने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एक फरियादी ने आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीज के इलाज के लिए आवश्यक एस्टिमेट बनवाकर भेजें, धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

नन्हे-मुन्नों के साथ अपनत्व का पल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का हालचाल जाना और उनके सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया। सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि अच्छी पढ़ाई करें, खेल-कूद में हिस्सा लें और माता-पिता का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार हर प्रदेशवासी की सुरक्षा, सम्मान और विकास के प्रति संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button