बच्चे भविष्य के कर्णधार: नायडू

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के सुखद भविष्य की कामना की है और उन्हें भविष्य का कर्णधार बताया है। श्री नायडू ने रविवार को बाल दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि बच्चों को ऊंचे सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है। उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा परिवेश और पोषण उपलब्ध कराना चाहिए।

श्री नायडू ने कहा, “आज बालदिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित, निरापद और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा सारे समाज का साझा दायित्व है। घातक कोविड महामारी से बच्चे प्रायः सुरक्षित रहे हैं और अब उनके लिए वैक्सीन भी संभव हो रही है।”

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *