CJP का देशव्यापी आंदोलन तेज, बेंगलुरु में आज बड़ा प्रदर्शन

प्रकाश राज के शामिल होने की संभावना, सोनम वांगचुक ने हैदराबाद में दिया संबोधन, 9 दिनों से 5 शहरों में जारी विरोध

बेंगलुरु। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले हैदराबाद में हुए प्रदर्शन में सोनम वांगचुक ने संबोधन दिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पिछले 9 दिनों से CJP लगातार देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक अब तक 5 शहरों में प्रदर्शन कर चुके हैं। आंदोलन की शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ और 13 जून को अमृतसर में भी प्रदर्शन किया गया।

CJP का यह आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में लगातार फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button