शादी समारोह में शराबियों का तांडव, लाठी-डंडों लोहे की रॉड से पिटाई, CCTV में कैद

पीलीभीत में शादी समारोह में दबंगों का तांडव, शराब के नशे में घुसकर लोगों को बेरहमी से पीटा

पीलीभीत : पीलीभीतके बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हिंसा का मैदान बन गया, जब शराब के नशे में पहुंचे करीब 25 दबंगों ने मैरिज लॉन में जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर आरोपियों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला ज्योराह कल्याणपुर स्थित अंकित मैरिज लॉन का है, जहां सेवाराम के परिवार में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान गाजीपुर मुगल गांव के कुछ युवक नशे की हालत में बारात घर में घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया। जब शादी पक्ष के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पाइप से लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कई कुर्सियां तोड़ी गईं और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Uttar Pradesh पुलिस ने मामले में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button