17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा “स्वच्छता ही सेवा 2025” पखवाड़ा

  • युवा राजदूत बनें और सोशल मीडिया से संदेश फैलाएं
  • सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण और कल्याणकारी योजनाएं
  • जिला स्वच्छता समिति की बैठक में दैनिक समीक्षा और गतिविधियों का कैलेंडर

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस बार अभियान को “स्वच्छोत्सव” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न होकर जनभागीदारी से ही सफल होगा। हर नागरिक को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के लिए रोडमैप और कार्ययोजना पहले ही तैयार कर ली जाए।

ब्लैक स्पॉट पर चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट (परंपरागत कचरा स्थलों) को चिन्हित कर स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) के रूप में चयनित किया जाएगा। 2 अक्टूबर तक इन स्थलों की निरंतर सफाई कर उनका रूपांतरण किया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया—
“गंदगी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर ब्लैक स्पॉट को खत्म कर स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।”

मुख्य घटक

इस बार अभियान में सात प्रमुख घटक होंगे—

गंदे स्थलों की पहचान कर उनका रूपांतरण।

सार्वजनिक स्थानों जैसे संस्थान, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सफाई।

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित कर सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना।

स्वच्छ हरित उत्सव – पर्यावरण हितैषी व शून्य अपशिष्ट समारोह।

जनजागरूकता गतिविधियां – स्वच्छ स्ट्रीट फूड, कचरे से कला, RRR सेंटर, स्वच्छ सुजल गांव आदि।

25 सितम्बर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान।

सभी गतिविधियों को SHS-2025 आईटी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading