हार्दिक पंड्या और महीका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हनुमान पूजा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों हनुमान जी की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में हार्दिक मरून कुर्ता और धोती में, जबकि महीका सलवार-कुर्ते में नजर आईं। दोनों ने विधि-विधान से हवन किया और हाथ जोड़कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

एक अन्य वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में पोज देते दिखाई दिए, जिसमें हार्दिक ने महीका के गाल पर किस भी किया।

हार्दिक पंड्या 26 सितंबर को एशिया कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे और तब से टीम इंडिया से बाहर हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी के पलों को साझा कर फैंस के साथ जुड़ाव बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button