गोंडा में बोले सीएम योगी- दंगाइयों का वर्तमान ही नहीं

गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले गोंडा में दंगे होते थे और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में बाधाएं डाली जाती थीं, लेकिन अब कोई दंगाई आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत नहीं कर सकता।

करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर हमारे उत्सव में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की, तो उसका वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, जबकि आज यह स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में विकास कार्य केवल एक गांव तक सीमित थे, लेकिन अब प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गोंडा, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। साथ ही श्रावस्ती में एयरपोर्ट का निर्माण भी कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने की प्रेरणा उनसे ली जानी चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button