सीएम योगी करेंगे अनंत नगर योजना का शुभारंभ, एलडीए पोर्टल से होगी बुकिंग

  • हाईटेक टाउनशिप अनंत नगर का शुभारंभ कल, सीएम योगी करेंगे लॉन्च

  • एलडीए की नई आवासीय योजना, बुकिंग जल्द होगी शुरू

  • 785 एकड़ में बसने वाला नया शहर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मोहान रोड पर आधुनिक टाउनशिप “अनंत नगर” विकसित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने आवास से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। यह टाउनशिप हरियाणा के पंचकुला की तर्ज पर विकसित होगी, जिसमें 18,237 फ्लैट और 2,485 भूखंड बनाए जाएंगे।

एलडीए पोर्टल से होगी बुकिंग

इस योजना के तहत प्लॉट की कीमत ₹41,000 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। वहीं, कॉमर्शियल प्लॉट ₹7,000 प्रति स्क्वायर फीट तक मिलेंगे। इस हाईटेक शहर के लिए मोहान रोड स्थित प्यारेपुर और कलियाखेड़ा की 785 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

शहर को किसान पथ से जोड़ा जाएगा

अनंत नगर को सीधे किसान पथ से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। यह टाउनशिप 8 सेक्टरों में विभाजित होगी। ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत ईडब्ल्यूएस (2,442 फ्लैट) और एलआईजी (2,282 फ्लैट) बनाए जाएंगे।

यूपी का सबसे बड़ा एजुकेशन हब

इस योजना के तहत 103 एकड़ में एजुकेशन सिटी भी विकसित की जाएगी, जहां प्राइमरी से हायर एजुकेशन तक की सुविधाएं मिलेंगी। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार किया जाएगा, जिससे यह यूपी का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बन सकता है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अनंत नगर

  1. स्पोर्ट्स पार्क – बेसबॉल, बास्केटबॉल, नौका विहार, शतरंज और रोल बॉल जैसे खेलों के लिए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।

  2. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट – हर सेक्टर में कचरा प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था होगी।

  3. व्यवसायिक केंद्र – हर सेक्टर में शॉपिंग सेंटर, बारात घर और वेडिंग जोन बनाए जाएंगे।

  4. सुरक्षा व्यवस्थाकलियाखेड़ा और प्यारेपुर की सीमा पर दो पोटा केबिन बनाए जाएंगे।

एलडीए के अनुसार, जल्द ही इस टाउनशिप की बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी और इच्छुक लोग एलडीए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading