काशी में सीएम योगी का पहला जनता दरबार

  • प्रवीण झा की पत्नी बोलीं- पति की हत्या पर हो सख्त कार्रवाई
  • भाजपा नेताओं और आम नागरिकों ने सौंपीं फरियादें
  • सीवर कनेक्शन, सड़क और महिला सुरक्षा पर भी उठे मुद्दे

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में पहली बार जनता दरबार लगाया। सुबह 8 बजे सर्किट हाउस में शुरू हुए इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

टीचर की पत्नी बोलीं- मेरे पति की हत्या हुई, न्याय चाहिए
जनता दर्शन में सनबीम स्कूल के शिक्षक प्रवीण झा की पत्नी भी पहुंचीं। उन्होंने सीएम से कहा कि उनके पति की 9 दिन पहले अपार्टमेंट में गाड़ी पार्किंग के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

अधिकतर शिकायतें पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ी
कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें पुलिस की कार्यशैली और प्रशासनिक लापरवाही से संबंधित थीं। हत्या, चोरी और जमीन विवाद जैसे मामले ज्यादा रहे। करीब 50 लोगों को गेट पर ही अधिकारियों ने एप्लिकेशन लेकर लौटा दिया।

भाजपा नेताओं ने भी सौंपी शिकायतें
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने छितौना कांड में न्याय की मांग की। दीनदयाल मंडल की पदाधिकारी अर्चना सेठ ने महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त निर्देश देने की अपील की। व्यापारी नेता चांदनी श्रीवास्तव ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading