भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता का निधन

बालाघाट श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • जलालपुर के समाजसेवी दामोदर दास अग्रहरि का निधन
  • भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता थे
  • लंबे समय से चल रहे थे बीमार

जलालपुर नगर के मोहल्ला छाछू निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के पिता और समाजसेवी दामोदर दास अग्रहरि का रविवार भोर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।परिजनों के अनुसार, दामोदर दास अग्रहरि ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार बालाघाट स्थित श्मशान घाट पर किया गया।अंतिम संस्कार में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के कई लोग मौजूद रहे। लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।इस दौरान राम प्रकाश यादव, डॉ. रजनीश सिंह, राम किशोर राजभर, शिवकुमार गुप्ता, संजीव मिश्र, दीपक त्रिपाठी, मानिक चंद सोनी, अतेन्द्र त्रिपाठी, विकास निषाद, शाश्वत मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button