कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने की सीएम भजनलाल शर्मा की तारीफ

1092 करोड़ की कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना को मिली मंजूरी
285 गांवों और 2 कस्बों को मिलेगा पेयजल राहत
मुख्यमंत्री से फोन पर बात करते नजर आए विधायक, वीडियो वायरल

झुंझुनूं। सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खुलकर तारीफ की है। कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना के लिए 1092 करोड़ रुपये के बजट और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद विधायक ने सीएम को “कलयुग का देवता” तक कह दिया। उन्होंने कहा, “आपने वह काम कर दिखाया है जो धरती पर कोई नहीं कर सकता। मैं जीवनभर आपका आभारी रहूंगा।”

विधायक श्रवण कुमार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच फोन पर हुई यह बातचीत रविवार को हुई, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो में विधायक मोबाइल के लाउडस्पीकर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, “जल्द ही आपको मिलने के लिए बुलाता हूं।”

1092 करोड़ की परियोजना से मिलेगा पानी

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी क्षेत्र के लिए कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना को शुक्रवार को वित्तीय मंजूरी दी गई। जल जीवन मिशन के तहत जापान की संस्था जाईका द्वारा वित्तपोषित इस योजना का वर्क ऑर्डर लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को सौंपा गया है। इस योजना से दो कस्बों और 285 गांवों को पेयजल आपूर्ति होगी।

परियोजना की कुल लागत 1092.22 करोड़ रुपये है, जिसमें 1023.72 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए और 68.50 करोड़ रुपये संचालन लागत के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें-मलाड प्रॉपर्टी विवाद- मिथुन चक्रवर्ती को BMC का लीगल नोटिस

विधायक बोले- अब स्थायी समाधान संभव

विधायक श्रवण कुमार ने कहा, “यह क्षेत्र वर्षों से जल संकट से जूझ रहा है। गर्मियों में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। इस परियोजना से समस्या का स्थायी समाधान संभव हो पाएगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री की तत्परता और सरकार की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।

विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा

मार्च 2024 में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक श्रवण कुमार ने झुंझुनूं जिले में पेयजल संकट को लेकर जोरदार तरीके से मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर सूरजगढ़ क्षेत्र को 2026 तक पानी नहीं मिला, तो वे आंदोलन कर “प्राणों की आहुति” तक देने को तैयार हैं।

गहलोत और वसुंधरा सरकारों में अटका रहा प्रोजेक्ट

गौरतलब है कि कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना की घोषणा पहली बार अशोक गहलोत सरकार के दूसरे कार्यकाल (2008-13) में हुई थी। हालांकि सरकार बदलने के बाद परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। 2013-18 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इसका बजट दिया, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका। अब मौजूदा भाजपा सरकार ने इस परियोजना को हकीकत में बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading