अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश

लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बिल्डिंग के प्रबंधक शमसुद्दीन गाजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, समाजसेवी संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में अनुशासन, सौहार्द और आपसी सम्मान का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में अल अमाना टूर एंड ट्रैवल्स के स्वामी शहजादे खान, क्यूटीएम ट्रैवल के स्वामी मोहम्मद तबरेज तथा रेहान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी गई।
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था में रॉयल प्रोडक्शन के कर्ताधर्ता मोहम्मद फैजान की विशेष भूमिका रही। उनके साथ क्यूटीएम ट्रैवल के कर्मचारीगण—फैजान, कामरान एवं अरविंद—ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। एए एसोसिएट की ओर से रेहान भाई ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर क्रियान्वयन तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button