बुनकरों की पीड़ा और जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर कांग्रेसजन

अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर में बिजली विभाग द्वारा बुनकरों के उत्पीड़न की सूचना पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदमार्च कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। पदयात्रा के दौरान जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने जनता के बीच पहुंचकर भरोसा दिलाया कि हर अन्याय के विरुद्ध पार्टी पूरी ताकत से खड़ी रहेगी।

बुनकरों के उत्पीड़न की होगी जांच
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि मुबारकपुर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बुनकर समुदाय के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए कांग्रेस की टीम क्षेत्र में आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कहीं भी किसी वर्ग का उत्पीड़न हुआ, तो कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक नहीं रहेगी। पीड़ितों के साथ संघर्ष करना और उन्हें न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है।

जन समस्याओं के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, महासचिव शहबाज गांधी, साधना नायक और अनुपम ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लोगों ने जनता से प्रत्यक्ष संवाद कर समस्याएं सुनी हैं। कांग्रेसजनों का यह स्पष्ट संकल्प है कि जनता की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रहेगा।

दुख की घड़ी में भी परिवार के साथ खड़ी रही कांग्रेस
पदयात्रा के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मुबारकपुर निवासी दिवंगत दिनेश मांझी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचा। दिनेश मांझी की हाल ही में अयोध्या में करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की और पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading