संविदा बिजली कर्मचारियों ने वेतन कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया

वेतन में ₹500 से ₹4000 तक अनियमित कटौती

बोनस नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश

पूरे प्रदेश में 20-25 हजार संविदा कर्मचारियों को समस्या

लखनऊ। लखनऊ के मेहताब बाग पावर हाउस के सामने संविदा बिजली कर्मचारियों ने वेतन कटौती और बोनस न मिलने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी दरी बिछाकर बैठे और नारेबाजी कर रहे थे।

कर्मचारियों का आरोप है कि इस बार उन्हें बोनस देने का वादा किया गया था, लेकिन उल्टा वेतन में अनियमित कटौती की गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कटौती ₹500 से ₹4000 तक की गई है। कई कर्मचारियों के वेतन में भारी कटौती हुई, जिससे उनके घर और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारी शावेज ने कहा, “हमारा वेतन 11,000 रुपए है, जिसमें से 4,000 रुपए काट लिए गए। अब 7,000 रुपए में घर कैसे चलेगा। स्कूल फीस, मकान किराया और रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।”

मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि लेबर लॉ का पालन नहीं हो रहा है, और अधिकारियों द्वारा लगातार धमकियां दी जाती हैं। कर्मचारी न सिर्फ बोनस नहीं पाए, बल्कि इस महीने किए गए मेहनत के पैसे भी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 20-25 हजार संविदा कर्मचारी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं।

कर्मचारी प्रशासन और कंपनी से सुनवाई नहीं होने के कारण मजबूर होकर प्रदर्शन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदार कौन होगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *