लखनऊ में कोरोना की वापसी- KGMU के डॉक्टर समेत 10 नए केस मिले

  • लखनऊ में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए
  • संक्रमितों में KGMU के 3 डॉक्टर भी शामिल, TG हॉस्टल में रह रहे थे
  • संक्रमित मरीजों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 24 घंटे में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें KGMU के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। दो दिनों में कुल 17 नए केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

संक्रमित मरीजों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या 37 हो गई है, जो कि पिछले हफ्तों की तुलना में तेज़ उछाल है।

थाईलैंड से लौटे यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव

जानकीपुरम निवासी एक व्यक्ति, जो हाल ही में थाईलैंड टूर से लौटे थे, उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 8 जून को विदेश रवाना हुए थे, 14 जून को दिल्ली आए और फिर 17 को लखनऊ लौटे। बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद उन्होंने जांच करवाई थी।

KGMU कैंपस के TG हॉस्टल में मिले डॉक्टर संक्रमित

KGMU परिसर स्थित टीजी हॉस्टल में रहने वाले तीन डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला और दो पुरुष डॉक्टर शामिल हैं। फिलहाल तीनों को आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 255 के पार

राज्यभर में पिछले 24 घंटों में 30 कोरोना केस सामने आए हैं। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में सबसे ज्यादा 155 एक्टिव केस, लखनऊ में 37 और गाजियाबाद में 20 संक्रमित मरीज हैं। यह आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है।

गुरुवार को 6 माह की बच्ची भी संक्रमित

एक दिन पहले गुरुवार को 7 पॉजिटिव केस मिले थे, जिनमें एक 6 महीने की बच्ची और 12 साल की बच्ची भी शामिल थीं। इन मामलों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं संक्रमित पाई गई थीं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है। साथ ही, डॉक्टरों को भी विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण को समय रहते रोका जा सके।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading