कॉर्पोरेट हॉस्पिटल ने मांगी भारी रकम

  • जन्माष्टमी पर हुआ दर्दनाक हादसा
  • लोहे की रॉड मासूम के सिर के आर-पार
  • प्राइवेट हॉस्पिटल ने मांगे 15 लाख रुपये

लखनऊ। लखनऊ के KGMU के डॉक्टरों ने जन्माष्टमी के दिन हादसे का शिकार हुए 3 साल के मासूम कार्तिक को नई जिंदगी दी। गोमतीनगर निवासी यह बच्चा खेलते समय छत से गिरकर बाउंड्री वॉल की लोहे की रेलिंग पर जा गिरा। नुकीली रॉड उसके सिर को आर-पार कर कंधे तक जा पहुंची।

15 लाख का एस्टीमेट सुनकर KGMU पहुंचे परिजन

गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन पहले नजदीकी कॉर्पोरेट हॉस्पिटल ले गए, जहां 15 लाख रुपये का एस्टीमेट देकर सर्जरी से पहले रकम जमा करने को कहा गया। रकम की व्यवस्था न होने पर परिवार रात करीब 10 बजे KGMU के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने तत्काल जांच कर अर्जेंट सर्जरी का निर्णय लिया।

4 घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बचाई जान

KGMU के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. अंकुर बजाज के अनुसार, बच्चे के सिर के आर-पार गई लोहे की रॉड कंधे में भी गहरे घाव कर चुकी थी। बिना देर किए टीम ने रविवार तड़के 4 घंटे तक चली सर्जरी कर रॉड को सफलतापूर्वक निकाल दिया। फिलहाल मासूम ICU में डॉक्टरों की निगरानी में है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading