Post Views: 259
- सास और ननद पर भी प्रताड़ना के आरोप
- गरिमा एक साल से डिप्रेशन का इलाज ले रही हैं
- क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज
कानपुर। क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी गरिमा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा ने घरेलू हिंसा, दहेज की मांग और पति के अन्य युवतियों के साथ रिश्तों का खुलासा किया। गरिमा ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और अब मामला न्यायालय में है।
क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी गरिमा ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग का आरोप लगाया है। गरिमा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर संपर्क करने के बाद अमित ने उससे शादी की और बाद में शादी के लिए लग्जरी कार और अतिरिक्त दहेज की मांग की। सगाई के बाद अमित ने परिवार पर आलीशान शादी की मांग भी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही गरिमा को यह पता चला कि अमित कई युवतियों से इंस्टाग्राम पर चैट कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो अमित ने उसे तलाक देने की धमकी दी।
गरिमा ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद अमित ने घर खरीदने के नाम पर पैसों की मांग की और मना करने पर मारपीट की। गरिमा की सास और ननद पर भी उसे प्रताड़ित करने का आरोप है। इस सब के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गई और एक साल से इलाज ले रही है।