मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल Deepika Padukone और Ranveer Singh सोमवार को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने नए आलीशान घर में नजर आए। दोनों अपने समुद्र किनारे बने क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट के इंटीरियर कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दीपिका सफेद रंग के को-ऑर्ड आउटफिट में दिखाई दीं, जबकि रणवीर सिंह लाल टी-शर्ट, काली पैंट और काली कैप में नजर आए। इस दौरान दीपिका का बेबी बंप भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसके बाद उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि बांद्रा वेस्ट में स्थित यह लग्जरी क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट समुद्र के सामने बना है और इसकी गिनती मुंबई के सबसे प्रीमियम रिहायशी प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स में की जा रही है। घर का इंटीरियर और फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद दीपिका और रणवीर अपने इस नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। विशाल क्षेत्रफल और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह घर कपल के लिए एक ड्रीम होम माना जा रहा है।
दीपिका और रणवीर अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन उनके नए घर और पारिवारिक जीवन से जुड़ी खबरें लगातार प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।









