गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर की सरेआम गोली मारकर हत्या

  • गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर रोहित शौकीन की गोलियां मारकर हत्या
  • आरोपी डिलीवरी बॉय की टी-शर्ट पहनकर पहचान छिपाते दिखे
  • हत्या की जिम्मेदारी बदमाश सुनील सरधानिया ने पोस्ट के जरिए ली

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। दिल्ली के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर रोहित शौकीन (40) की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। गुरुग्राम के उल्लावास मार्केट में हुई इस वारदात में बदमाशों ने 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग की, जिससे रोहित का शरीर छलनी हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फोन कर दिल्ली से बुलाया गया था शौकीन

रोहित शौकीन नांगलोई, दिल्ली का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार उसे दीपक नांदल नामक व्यक्ति ने फोन कर गुरुग्राम बुलाया था। शौकीन अपने भाई की गाड़ी और ड्राइवर के साथ आया था। आरोपी डिलीवरी बॉय जैसी टी-शर्ट (ज़ोमैटो/ब्लिंकिट) पहने हुए थे ताकि पहचान छिपाई जा सके। वारदात के बाद फरार हो गए।

हत्या की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली

हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें बदमाश सुनील सरधानिया ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा— “अब फाजिलपुरिया को भी पैसे देने होंगे, वरना कई और मारे जाएंगे”। हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है।

हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया का नाम उछला

हत्या के बाद खुलासा हुआ कि रोहित शौकीन हरियाणवी गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया का कथित फाइनेंसर था। हालांकि फाजिलपुरिया ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि “मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं, मैं उसे जानता तक नहीं हूं।” इससे पहले 14 जुलाई को फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली थी। उस समय उसने दीपक नांदल से 5 करोड़ रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया था।

गैंगवार की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

ACP वीरेंद्र सैनी के मुताबिक, मामला गैंगवार और फाइनेंशियल लेन-देन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटनास्थल से दो दर्जन से अधिक कारतूसों के खोखे और तीन बुलेट रोहित के शरीर से बरामद हुए हैं। हमलावरों ने देसी पिस्टल व ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की थी।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading